अयोध्यावासी वैश्य स्वर्णकार समाज का दीपावली मिलन कार्यक्रम बिलासपुर में संपन्न।
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समाज का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

बिलासपुर। स्थानीय अयोध्यावासी वैश्य स्वर्णकार समाज का दीपावली मिलन समारोह बिलासपुर में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का आयोजन समाज के अध्यक्ष जवाहर सराफ के निवास में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में बिलासपुर के साथ साथ कोटा , तखतपुर , लोरमी एवं आस पास के क्षेत्रों के स्वजातीय बंधु शामिल हुए।कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के गेम्स का और प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्री राम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं आरती गा कर शुरुआत की गई । समाज के अध्यक्ष जवाहर सराफ ने बताया कि दीपावली मिलन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना है जिससे अधिक से अधिक लोग समाज में संगठित हो ।

कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र कटैलिहा द्वारा किया गया। जिनको बेस्ट होस्ट का पुरस्कार दिया गया।
कुर्सी दौड़ पुरुष में अशोक सोनी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया । एवं कुर्सी दौड़ महिला में शशि कटेलीहा ने प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं टीन एज क्विज प्रतियोगिता में नेहा कटेलीहा बिलासपुर एवं ईशान सोनी तखतपुर को दिया गया । अंत में आभार गुड्डा सोनी द्वारा प्रगट किया। समाज के इस दीपावली मिलन कार्यक्रम की सभी ने सराहना की।