खास खबर

कोटा विधानसभा सीट कांग्रेस से अटल श्रीवास्तव एवं कई नेताओं ने पेश की अपनी दावेदारी।

 

करगी रोड कोटा। कोटा विधानसभा सीट शुरू से ही हाई प्रोफाइल सीट रही है । आजादी से लेकर सन 2018 तक कांग्रेस का गढ़ रहा है। सन 1985 से सन 2006 तक राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने कोटा का प्रतिनिधित्व किया ।परंतु पिछले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस जे ने यहां से अपना जीत का परचम लहराया ।

परंतु अब कांग्रेस में कई नेताओं ने अपनी अपनी दावेदारी पेश की जिसमे मुख्यरूप से अटल श्रीवास्तव , जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान , मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला , वन्दना उईके,एवम कोटा से संतोष मिश्रा ने अपनी अपनी दावेदारी पेश की ।ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने बताया की अभी तक पांच आवेदन मुझे प्राप्त हुए एवं आगे और भी आवेदन आने की संभावना है । देखना यह होगा की कांग्रेस पार्टी किस जिताऊ प्रत्याशी पे दांव लगाती है जो कोटा का किला फतह कर सके और पिछले चुनाव में हारी सीट को अपनी झोली में डाल सके।