घट स्थापना के साथ हुई देवी मंदिरों में नवरात्र की शुरूआत।
धूमधाम एवं शोभा यात्रा निकालकर किया गया चैत्र हिंदू नववर्ष का स्वागत।

करगी रोड कोटा। शक्ति की आराधना का पर्व नगर में धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। सुबह से नगर के मुख्य मंदिर मां चंडी मंदिर के दरबार में श्रद्धालुओं का तातां लगा रहा। मंदिर में चैत्र नवरात्र के पर्व पर विशेष साज सज्जा की गई। चंडी मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज तिवारी ने बताया कि इस वर्ष मंदिर में 331 तेल ज्योति कलश एवं 8 घृत ज्योति कलश एवं 6 ज्वारा कलश प्रज्ज्वलित किए गए है।

सिंधी समाज ने मनाया चेन्द्रीचण्ड महोत्सव।
स्थानीय सिंधी समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। जय स्तंभ नाका चौक से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो कि स्टेशन रोड गुरुद्वारा में समाप्त हुई । शोभा यात्रा में समाज की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।आयो लाल झूले लाल के नारे एवं सिंधी गानों पर लोग थिरकते नजर आए।

धूमधाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष।
कोटा नगर में हिन्दू नव वर्ष का स्वागत उत्साह के साथ किया गया । बजरंग दल द्वारा गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें भगवान श्री राम की जीवंत एवं मनमोहक झांकी निकाली जो कि मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। जय जय श्री राम के उदघोष से नगर गुंजायमान रहा। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।