खास खबर

शिरडी धाम कोटा में धूमधाम से मनाई जाएगी रामनवमी।

निकाली जाएगी पालकी यात्रा एवं होगा भंडारा का आयोजन।

करगी रोड कोटा । कोटा नगर में स्थापित श्री साईं बाबा सेवा आश्रम में श्री साईं बाबा का प्रिय पर्व सामनवमी को जोर शोर से मनाया जाएगा । इस पर्व के लिए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है एवं साईं बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा ।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री साई बाबा का प्रिय पर्व राम जन्म महोत्सव एवं विशाल भंडारा व भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी।


, 6 अप्रैल दिन रविवार को संपन्न होने वाला यह कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे श्री साईं बाबा की काकड आरती व मंगल स्नान, से शुरू होगा तत्पश्चात 108 नामावली हवन व भक्तों के कल्याण हेतु 9:00 बजे भगवान सत्यनारायण जी की कथा व साई सच्चरित्र का पाठ किया जाएगा, सुबह 12:00 बजे भगवान श्री राम जी का जन्म जो कि साईं बाबा अपने जीवन काल में हर वर्ष मनाते थे और आज भी उनके भक्तों के द्वारा विशाल रूप में मना कर साईं बाबा के विशाल भंडारे का शुरूआत किया जाएगा, शाम के 5:00 बजे बाबा की पालकी मंदिर से भक्तों के लिए निकलेगी और रात्रि 9:00 बजे रामायण कीर्तन का पाठ किया जाएगा। उक्त जानकारी मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाश चंद गुप्ता ने दी । उन्होंने आगे बताया कि
,रामनवमी के महापर्व को संपन्न कराने में 1972 से 16 वर्ष की उम्र से धाम में साईं बाबा मंदिर की सेवा करते आ रहे है। श्री साईं बाबा ने अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा पर गुजारा था, जीवन भर सबका मालिक एक बाबा का संदेश था, बाबा का यह पर्व उनके गुरु को समर्पित है बाबा के आदर्शों का पालन करते हुए यह धाम भी शिर्डी का स्व रूप ले रहा है, आप सभी भी इस महापर्व में सम्मिलित हो पुण्य के भागीदार बनने की सभी भक्तों से अपील की।

राम मंदिर में की गई विशेष तैयारी।कोटा नगर पड़ावपारा स्थित राम मंदिर में विशेष तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर मंदिर में मनमोहक साज सज्जा की गई है। प्रभु श्री राम का विशेष श्रृंगार किया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी भोलू महराज ने बताया कि सुबह शुभ मुहूर्त भगवान श्री राम का जन्म किया जाएगा तत्पश्चात महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।