
करगी रोड कोटा।कोटा नगर पंचायत को जल्द ही नगर पालिका का दर्जा मिलने जा रहा है इसकी घोषणा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने की । कोटा पहुंचे अरुण साव ने नव निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए देने की बात कही।

गुरुवार को कोटा पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया तथा कोटा नगर पंचायत को कोटा नगर पालिका परिषद में उन्नत करने की घोषणा की । इस अवसर पर 30 लाख रुपए लागत से बने दो अन्य कार्यों का भूमिपूजन भी किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज साहू , उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक , जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल , दुर्गेश साहू एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नगर पालिका परिषद की घोषणा से नगरवासियों में हर्ष व्याप्त।

अटल परिसर के लोकार्पण के मौके पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जैसे ही कोटा को नगर पालिका परिषद में उन्नत करने की घोषणा की मंच पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अरुण साव का धन्यवाद किया।कोटा नगर वासियों में भी इस घोषणा से हर्ष व्याप्त है। कोटा नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज साहू ने भी इस घोषणा पर धन्यवाद ज्ञापित किया और और कहा कोटा नगर पालिका परिषद के उन्नत होने से कोटा में विकास की गति दुगनी हो जाएगी।