खास खबर

भेंट मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम में बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

युवाओं से किया सीधा संवाद।

बिलासपुर।भेंट मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से सीधा संवाद किया ।खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बिलासपुर पहुंचे। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं राज गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।युवाओं से भरे खचाखच बहतराई स्टेडियम में मुख्यमंत्री हैं युवाओं की समस्याएं सुनी और और लगभग सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री ने पूरा करने का आश्वासन दिया ।संभाग के विभिन्न क्षेत्रों के आए छात्र छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा कार्यक्रम में युवा छत्तीसगढ़ के योजनाओं का बखान करते नजर आए तथा योजनाओं की सराहना की l कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव एवं कांग्रेसी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जब रायगढ़ से आए युवा संग्राम ने पूछा मुख्यमंत्री की चेहरे के चमक का राज। पूछा तब सीएम ने जब सीएम ने कहा उसके चेहरे की चमक छत्तीसगढ़ के 3 करोड़  जनता की दुआ से है।

जब हसौद महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा दर्शनी दुबे ने उनके कॉलेज के दिन और कितना पूछा तब सीएम ने बताया कि हम लोग साइंस कॉलेज साइंस कॉलेज में मैथ्स लेकर पढ़ाई किए एक बार हॉस्टल में पंखा नहीं था पंखा लगाने लगाने के लिए हम लोगों ने प्रदर्शन किया तब अजीत जोगी उस समय कलेक्टर हुआ करते थे उन्होंने हमारी मांगों को सुना और 8 दिन के भीतर ही मांगों को पूरा कर दिया।

बिलासपुर की एक छात्रा ने सीजीपीएससी की तैयारी करने वाले दूरस्थ क्षेत्र के आदिवासी छात्राओं के लिए हॉस्टल की मांग रखी इस सुझाव की सीएम ने सराहना की और अगले सत्र में मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।