खास खबर

सी एम भूपेश बघेल कोटा विधान सभा के ग्राम तेंदुआ में करेंगे सभा को संबोधित।

कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के पक्ष में माहौल बनाने की होगी कोशिश।

करगी रोड कोटा।

छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव का पहला चरण पूर्ण हो चुका है । वहीं अब दूसरे चरण के चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। सभी प्रत्याशी दम खम के साथ चुनाव प्रचार में जुटे गए है। वही बात कोटा विधान सभा की तो कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव लगातार क्षेत्र का दौरा कर कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे है । कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के सी एम भूपेश बघेल कोटा विधान सभा के ग्राम तेंदुआ पहुंच रहे है जहा भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है।


कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव लगातार पहुंच रहे विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में मतदाताओं तक ।

17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आशीर्वाद और समर्थन मांग रहे हैं। आज अटल श्रीवास्तव कोटा ब्लाॅक के ग्राम बाकीघाट, कलारतराई, खुरदुर, कृष्णाबंद, खरगहनी, पीपरपारा (नरवापार), नवापारा, छेरकाबांधा, लारीपारा, सिलदहा, भैंसाझार, बछालीखुर्द, कुंआजति, जोगीपुर, उमरमरा, नवापारा के दौरे पर रहें।

अटल श्रीवास्तव ने कोटा ब्लाक में जनसंपर्क के दौरान सभाओं के माध्यम से कोटा के मतदाताओं से जो कहा उससे ज्यादा किया। कांग्रेस की भूपेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए 2023 में कोटा से कांग्रेस का विधायक और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने की अपील की। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा, कोटा ब्लाक के अधिकतर गांवों में रीपा के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। कोटा विधानसभा के सभी स्कूलों को आत्मानंद स्कूल में अपग्रेट किया जावेगा, सरकारी स्कूल काॅलेज में मुफ्त शिक्षा प्रदान किये जावंेगी, कोटा विधानसभा के सभी छात्रावासों में कोचिंग की निशुल्क व्यवस्था सरकार करेगी, कोटा में सर्वसुविधायुक्त 100 बिस्तर अस्पताल बनाया जावेगा, सरकार बनते ही युवाओं को व्यवसाय एवं उद्योग के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर लोन प्रदान किया जावेगा, 17.5 लाख परिवारों को मकान देने की घोषणा पूरी प्रदेश में की गई है, कोटा क्षेत्र के सभी कच्चे मकान के हितग्राहियों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दिये जावेगी और आवासहीन लोगों को आवास बनाकर दिया जावेगा, 500 रु. गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अंतेष्टि का खर्च सरकार उठाएंगी। अटल श्रीवास्तव ने कहा 2023 में सरकार बनते ही वर्तमान सरकार की सभी योजनाओं को पुनः आगे बढ़ाई जायेंगी।