
करगी रोड कोटा।हाकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल कोटा में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमित कुमार तिर्के जी (खेल अधिकारी, जी.जी.यू.) द्वारा मां सरस्वती एवं मेजर ध्यानचंद के फोटो पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर विधिवत खेल महोत्सव का आरंभ किया गया ।
मुख्य अतिथि जी के द्वारा बच्चों को खेल महोत्सव के लाभ बताते हुए विभिन्न खेलों के लिए प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती मधुमालिनी जॉन जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में खेल के महत्व को समझाया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन के उपलक्ष में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा राखी बांधी गई। विद्यालय के बच्चों की विभिन्न खेलों में सराहनीय भागीदारी रही। विद्यालय की पीटी टीचर सुश्री रिचा प्रजापति द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती जागृति सिन्हा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।