खास खबर

नवपदस्थ टीआई, प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा ने किया कोटा थाने में पदभार ग्रहण।

कोटा प्रेस क्लब के पत्रकारों से की सौजन्य मुलाकात।

 

करगी रोड कोटा । कोटा थाना में नवपदस्थ थाना प्रभारी रोशन साहू ने पदभार ग्रहण किया । देर शाम कोटा थाना प्रभारी ने कोटा प्रेस क्लब के समस्त पत्रकारों से सौजन्य मुलाकात की। प्रेस क्लब के सदस्यों ने पुष्प गुच्छा देकर प्रशिक्षु डी एस पी का स्वागत किया ।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने आगे बताया कि कोटा क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कोटा क्षेत्र में बढ़ रहे जुआं सट्टा नशाखोरी , एवं चोरी जैसे घटनाओं पर अंकुश लगाने की बात कही। इस अवसर पर कोटा प्रेस क्लब से जावेद खान , अंकित सोनी, संजीव शुक्ला , राकेश शर्मा , सूरज गुप्ता, आर डी गुप्ता, राम नारायण यादव , विकास तिवारी , रंजीत साहू मौजूद रहे।