बेलगहना से खोंगसरा मार्ग हो गया जर्जर।जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे इस ओर ध्यान।

करगी रोड कोटा

बेलहना से खोंगसारा को जोड़ने वाली सड़क का खस्ता हाल हो चुकी है। ना तो अधिकारी ना ही जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे है। रोड की इस दयनीय स्थिति से तंग आकर अब इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शोसल मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पुनः निर्माण निवेदन किया है।बेलगहना खोंगसरा के बीच रहने वाले 25 एवं 30 गांव के ग्रामीणों ने  का कहना है की सड़क जर्जर स्थिति होने के कारण उन्हें यातायात हेतु मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

यह क्षेत्र वर्षों से कांग्रेसी गढ़ माना जाता रहा है मगर 15 वर्षों की भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेलगहना से खोंगसरा सड़क मार्ग को एकदम उपेक्षा का शिकार रहा।जिस कारण इस रोड का जीर्णोधार नहीं हो सका ।

अधिकारी कर्मचारी इस सड़क पर  ध्यान नहीं दिया।जिससे इसकी स्थिति और दयनीय होती चली गई। इस क्षेत्र के निवासी ग्रामीण जन अपने मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाने से भी वंचित हो रहे हैं इस सड़क से आगे जाने पर  मरही माता शक्ति पीठ का भी आवागमन होता है अब यह सड़क व्यस्त सड़कों में शामिल है  । अनेकों बार कलेक्टर एवं एसडीएम कोटा को भी  से भी इस सड़क के जीर्णोद्धार की मांग की जा चुकी है पर आज तक यह खस्ता हाल सड़क नहीं निर्माण हो सका है।