अपहरण एवं आतंकवादी गतिविधियों से बचने, एयरपोर्ट पर किया गया मॉक ड्रील।

बिलासादेवी केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर में सफलतापूर्वक एंटी हाइजेक मॉक डील एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।यह ड्रील ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के गाइड लानिंस में किया जाता है।जिसके चेयरमैन जिले के कलेक्टर होते है ।यह ड्रील एयरपोर्ट पर वास्तविक रूप से आतंकवादी घटनाओं से निपटने सुरक्षा की दृष्टि से किया जाता है।

इस एरोड्रम कमिटी मीटिंग एवं एरोड्रम इनवायरमेंट मैनेजमेंट कमिटी मीटिंग का आयोजन सौरव कुमार कलेक्टर ,बिलासपुर की अध्यक्षता में किया गया l यह मीटिंग बीसीएस एवं डीजीसीए के गाइडलाइंस के अनुसार साल में दो बार की जाती हैl इस मीटिंग के मेंबर एसपी, एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर, सीएमएचओ ,सीएसओ, इंटेलिजेंस ब्यूरो, कासो, एयरलाइंस स्टेशन मैनेजर ,मनोचिकित्सक, भाषा विज्ञानी, डीएफओ ,एसडीएम, सीएमओ एवं स्थानीय थाने के अधिकारी होते हैं ।

चुकि एरोड्रम कमिटी मीटिंग साल में दो बार की जाती हैl जिसमें इस मीटिंग के बारे में सारे सदस्यों की जिम्मेदारी एवं भूमि का वास्तविक विमान के अपहरण जैसी घटना के समय होने वाले स्थिति से निपटने के लिए चर्चा की जाती है।
एरोड्रोम इन्वायरमेंट मैनेजमेंट कमिटी मीटिंग भी साल में दो बार की जाती है। इस मीटिंग के सदस्य जैसे एसपी, एयरपोर्ट नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर ,सेफ्टी मैनेजर, जिला जिला वन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी ,तहसीलदार ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत, स्थानीय पुलिस तथा अन्य अधिकारी होते हैं l मीटिंग के सभी सदस्यों को से विमानों के उड़ान के समय पक्षियों एवम वन्य जीव से टकराने जैसी समस्याओं के बचाव के लिए चर्चा की जाती है l