नववर्ष पर पर्यटकों से भरा रहा धर्मनगरी मंदिर गार्डनों में रही भारी भीड़।

हजारों की संख्या में महामाया दर्शन को पहुंचे पर्यटक।
संजय सोंनी ।
रतनपुर नए वर्ष के पहले दिन धार्मिक नगरी महामाया धाम में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी रही,मन्दिर,गार्डन, होटलों सहित तमाम पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ लगी रही,न्नववर्ष के पहले दिन रविवार होने के वजह से इस वर्ष भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ धार्मिक पर्यटन नगरी में सुबह से लेकर देर रात तक उमड़ी रही।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नए साल के पहले दिन नगर के सभी धार्मिक स्थलों,पर्यटन स्थल खूंटाघाट तथा गार्डनों में चहुंओर पर्यटकों का रेला उमड़ा रहा,महामाया मन्दिर ,भैरव बाबा मंदिर,गिरजाबन हनुमान मंदिर,माता मंगला गौरी मन्दिर सहित तमाम धार्मिक स्थलो में धार्मिक पर्यटकों की भीड़ लगी रही , मातारानी के दर्शन कर जीवन को धन्य मांन गौरान्वित होने वाले भक्तों ने सस्नेह कतार लगाकर महामाया देवी का दर्शन लाभ प्राप्त किया,रविवार होने के कारण इस वर्ष के पहले दिन ऐतिहासिक भीड़ रही ,वही भैरव बाबा मंदिर से लेकर खूंटाघाट पहुंच मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें पूरे दी लगी रही,पर्यटकों की अपार भीड़ के चलते सारा आवागमन बाधित रहा,वही पुलिस कर्मियों की मौजूदगी किसी भी चौक चौराहों में सुरक्षा के दृश्टिकोण से नजर नही आई।