माघी पूर्णिमा मेला का उद्घाटन आज,मंत्री अमरजीत भगत होंगे मुख्य अतिथि।

खबर संजय सोंनी

रतनपुर– एतिहासिक  व पौराणिक नगरी महामाया धाम में माघी पूर्णिमा एवम आदिवासी विकास्  मेला का भव्य उद्घाटन प्रदेश के यशस्वी खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के हाथों आज मंडी परिसर में गरिमामय समारोह के साथ सम्पन्न होगा,
उल्लेखनीय है कि प्रति वर्षानुसार लगने वाला माघी पूर्णिमा एवम आदिवासी विकास मेला का आगाज आज 5 फरवरी मंगलवार को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ रेणु जोगी की अध्यक्षता में होगी,उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर विशिस्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष मनोहर राज,पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र नाथ शर्मा,जनपद उपाध्यक्ष सुमन्त जायसवाल,सहित अन्य प्रतिष्टितजन मंचस्थ रहेंगे।
सज रहा है मंडी परिसर।

माघी पूर्णिमा एवम आदिवासी विकास मेला का प्रदर्शनी स्टाल मंडी परिसर में पूर्वानुसार लगाया जा रहा है,मंडी परिसर में ही नगरपालिका द्वारा भव्य मंच निर्माण कराकर पूरे सात दिनों तक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्कृति विभाग के सहयोग से कराया जाएगा ,जिसके लिए मंडी परिसर को टेंट व लाइट से सजाकर आकर्षक बनाया जा रहा है,
** छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम से उद्घाटन होगा मेला का *
5फरवरी की सुबह ग्यारह बजे  मंडी परिसर में छतीसगढ़ी कलाकार धर्मेंद्र के “मया के डोरी”छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम की धमाल के साथ मेला का उद्घाटन खाद्य मंत्री के हांथो होगा,ततपश्चात शाम को स्थानीय कलाकारों द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन रखा गया है,जिसकी तैयारी में मेला समिति जुटी हुई है,
मेले में सजा है हवाई झूला  मौत का कुंआ।
लोंगो के स्वस्थ मनोरंजन हेतु मेला स्थल में हवाई झूला,ब्रेक डान्स, मौत का कुंआ, सहित अन्य कई प्रकार के मनोरंजन के साधन लगे हुए है,साथ ही होटल,मनिहारी,गिफ्ट आइटम, आइसक्रीम पार्लर सहित अन्य दुकान भी मेला प्रांगड़ में लगे हुए है, मेले के उदघाटन सत्र को यादगार व शानदार बनाने नगरपालिका के सभी जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी जुटे हुए है,
“”सात दिवसीय माघी पूर्णिमा मेला आज से प्रारम्भ हो रहा है,शासन के।जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु मंडी स्थल में स्टाल लगाए जाएंगे,
घनश्याम रात्रे(अध्यक्ष)
नगरपालिका रतनपुर
“” माघी एवम आदिवासी विकास मेले की तैयारी पूर्ण रूप से हो चुकी है आज रविवार को माननीय मंत्री अमरजीत भगत के हाथों उद्घाटन दोपहर एक बजे होगा,
मनीष वारे(मुख्य नगरपालिका अधिकारी)
रतनपुर