फोलिक एसिड व आयरन की गोली खाने से 16 बच्चों की तबियत बिगड़ी।

 सिलदहा प्राथमिक स्कूल का मामला।

sanjay soni Ratanpur
रतनपुर –समीपस्थ ग्राम थाना सिलदहा के प्राथमिक शाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों की खिलाये गए आयरन व फोलिक एसिड की गोलियों के वजह से सिर दर्द व उल्टियां होने लगी,जिन्हें तत्काल शिक्षकों द्वारा रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु लाया गया,
उपरोक्त सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला सिलदहा के बच्चों को स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक के छात्रों को फोलिक एसिड तथा आयरन की गोलियां खिलाई गई, गोली खाने के कुछ देर बाद कुछ बच्चों ने पेट व सिर में दर्द होने की बात शिक्षकों से कही,इसी दौरान एक एक करके सोलह बच्चों ने सिर दर्द व पेट दर्द सहित उल्टी आने की बात की तो आनन फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा 112 को डायल कर मदद करने की बात कही, 112 की टीम सूचना मिलते ही अविलंब मौके पर पहुंचकर सभी पीड़ित सोलह बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया गया,जहा पर उनका इलाज किया गया,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अविनाश सिंह ने बताया कि इन दवाओ के सेवन करने से पेट मे गैस बनता है,जिससे सिर दर्द,व हरारत होने जैसी समस्या हो जाती है,आमतौर पर शरीर में रक्ताल्पता और विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आरयन और फोलिक एसिड की दवा दी जाती है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता । प्रारम्भिक उपचार उपरांत बच्चों को घर भेज दिया जाएगा,खतरे जैसी कोई बात नही।