तेज़ रफ्तार कार पेड़ से टकराई तीन जिंदा जल गए।

संजय सोनी।
रतनपुर– बीती रात रतनपुर खैरा मार्ग में हुए जबरदस्त एक्सीडेंट में तीन से चार लोंगो की मौत हो जाने की अपुष्ट जानकारी मिली है,जिसमे दो युवक सहित युवतियां भी शामिल है।


उपरोक्त सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर लगभग सात किलोमीटर रतनपुर अमरकंटक मार्ग के ग्राम खैरा पौड़ी के पास रविवार की रात तेज रफ्तार कार सी जी 10 बी डि 7861अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई,टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए वही कार धुंधुकर जलने लगी,और उसमें सवार दो युवक तथा युवती पूरी तरह से आग के लपेटे में आकर जलकर खाक हो गए,जानकर सूत्रों के मुताबित मौके पर दुर्घटना होने के कुछ देर बाद उपरांत राहगीरों ने कार को जलते देखा,और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबित कार में बिलासपुर निवासी शाहनवाज खान,अभिषेक कुर्रे तथा कोरबा निवासी अंशिका मनहर व एक अन्य युवती के होने की बात कही जा रही है,उपरोक्त सम्बन्ध में थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा के मुताबित मृतकों की शिनाख्त मृतकों के गले में पहने चैन व हाथ मे पहने कड़े से हुई है,
फिलहाल पुलिस ने उक्त मामले में मर्ग कायम कर शव के जले हुए अवशेष को फोरेंसिक टीम को जांच के लिए दे दिया है,उपरोक्त मामले में शामिल चौथे युवती की जानकारी खबर लिखे जाने तक प्राप्त नही हुई है।