74 वे गणतंत्र दिवस पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) ने किया ध्वजारोहण।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं रायपुर के विधायक विकास उपाध्याय सहित जिलाध्यक्ष हुए सम्मिलित।
रतनपुर : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हि गौरव के साथ 74 वे गणतंत्र दिवस समारोह महामाया चौक मे नरेन्द्र नाथ शर्मा एवं अध्यक्ष रमेश सूर्या सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसके उपरांत उपस्थित समस्त अतिथि मंचस्थ हुए, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश ने सभा को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के संदेश का वाचन किया, संदेश में राज्य के पिछले चार सालों की योजनाओं और विकास की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारियों को सबके साथ साझा करते हुए कहा कि हमने रिकार्ड तोड़ धान की खरीदी कर देश को छत्तीसगढ़ की कर्मठता और स्वाभिमान का परिचय दिया है। संदेश में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी के साथ पूर्ववर्ती सरकार की जनता के प्रति उदासीनता का जिक्र किया। जिसके बाद आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कलाकारों के द्वारा देश भक्तिगीत एवं छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई ।

हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल हुए संसदीय सचिव विकास उपाध्याय।
ध्वजारोहण करने के बाद संसदीय सचिव विकास उपाध्याय एवं जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी रतनपुर में आज से शुरु होने हाथ जोड़ो यात्रा मे सम्मिलित होने पहूँचे, जहाँ उनका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) द्वारा आतिश बाजी करते हुए, बाजे-गाजो के साथ महामाया चौक में भव्य स्वागत किया गया, स्वागत पश्च्यात विधायक एवं जिलाध्यक्ष मंचस्थ हुए, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा की मै इस छत्तीसगढ़ की माटी जन्मे पुरखो को प्रणाम करता हुं, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पूरे देश में विकास का मॉडल बन चुका है, हमारे प्रदेश के हर किसान खुश है,उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मैं सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी के पावन सपूतों अमर शहीद गेंद सिंह शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर का सादर स्मरण करता हूं जो हमारे आदिवासी समाज से आते हैं। इन वीर जवानों का बहुत बड़ा योगदान राष्ट्रीय आंदोलन में रहा जिन्होंने छत्तीसगढ़ के दुर्गम अंचलों में रहकर छत्तीसगढ़ महतारी के मान को भारत माता के सम्मान के साथ जोड़ा। भारत मां के लाखों सपूतों और सुपुत्रियों की शहादत को याद करना हमारा परम कर्तव्य है। मंगल पांडे, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामपसाद बिस्मिल,अशफाकउल्ला खान, रानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंती बाई लोधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाल-बाल-पाल और उनके सहमार्गियों से देश कभी उऋण नहीं हो सकता। हमें गर्व है कि हम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं के वंशज है।

*हाथ जोड़ो यात्रा के साथ पहूँचेंगे हर घर बताएंगे सरकार के 4 साल बेमिसाल, जनहितकारी योजनाओं से हुई हैं तरक्की, किसान से लेकर आम जनमानस तक खुश -विजय केशरवानी
भाजपा के कुशासन में पुरा प्रदेश अंधकार की ओर अग्रसर था, जिसके बाद प्रदेश में हम सबकी कांग्रेस सरकार आई और यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने शपथ लिया, शपथ लेते हि किसानों का कर्ज माफ़ हुआ, बिजली बिल हाफ हुई, प्रदेश में आत्मान्द स्कूल, वनवासियो के जीवन सवारने का प्रयास, विशेष रूप से कमजोर जनजातियों को पर्यावास का अधिकार,वनोपज उत्पाद की बढ़ावा,आदिवनासी कला संस्कृति और सम्मान, नक्सल गढ़ नहीं अब विकास का गढ़,सेन्ट्रल पुल में सर्वाधिक चावल देने का रिकार्ड,चीटफंड कंपनियों पर कार्यवाही जैसे अनेको जनहितकारी कार्य 4 साल में किये गये, जिसे पूरे प्रदेश में अच्छे से क्रियान्वयन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने भी अपने कार्यकाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है आज उनकी हि देन है की हमने पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ सदस्यता अभियान शुरु कर लाखो लोगो को पार्टी से जोड़ा, जिसके बाद संगठन में महत्वपूर्ण निर्णय लेकर पार्टी को पूरे प्रदेश में मजबूती प्रदान की ।
26 जनवरी से पूरे प्रदेश में हाथ जोड़ो यात्रा का आगाज हो चुका इसी तरमतय में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) द्वारा इसकी शुरुवात की गई, जिसमें संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय एवं जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी उपस्तिथ रहे यह यात्रा महामाया चौक से प्रारम्भ होकर, हाई स्कूल पहूँची जहाँ से बड़ी बाजार, महामायापारा होते हुए यात्रा महामाया चौक स्तिथ कार्यालय में संपन्न हुई उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रनाथ शर्मा, चुन्नी लाल सोनी, प्रदेश सचिव दामोदर सिंह,बिलासपुर के नेता शेख निज़ामुद्दीन, निरंजन सिंह, उपाध्यक्ष इल्यास कुरैशी, महामंत्री जमुना माथुर, मोहर खान, यासीन अली,कमल सोनी,प्रवक्ता राजा रावत,विधानसभा महासचिव रवि रावत,संतोष सोनी,अय्यूब मेमन,शैल जायसवाल,यमुना बैशवाड़े,शैल कुम्हरे,शाकिर मोहम्मद,जमीर खान,इशाहक बेग, भान सिंह,खलील मोहम्मद,संजय बरगाह सहित समस्त बूथ अध्यक्ष,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे।