शासकीय महामाया महाविद्यालय का वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न,

कुलपति शामिल हुए बतौर मुख्य अतिथि ।
खबर संजय सोंनी
रतनपुर–शासकीय महामाया विद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं श्रेष्ठ विद्यार्थियों का सम्मान समारोह प्रो.ए.डी.एन.वाजपेयी (कुलपति अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय,बिलासपुर )के मुख्य आतिथ्य,डा.विवेक वाजपेयी प्रसिद्ध उद्यमी एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के विशिष्ट आतिथ्य,श्री रमेश सूर्या (अध्यक्ष जनभागीदारी समिति )की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मां सरस्वती की आराधना एवं राज्य गीत की प्रस्तुति पश्चात प्राचार्य डा.ए.के.लहरे जी ने सत्र में संपन्न गतिविधियों एवं विविध क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

डा.विवेक वाजपेयी जी ने महाविद्यालय की हरित संपदा की सराहना की और प्रगति हेतु शुभकामनाएं दीं।मुख्य अतिथि प्रो.वाजपेयी जी ने विद्यार्थियों से आगामी परीक्षा की तैयारी में जुटने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि आप के महाविद्यालय की उपलब्धियां बहुत अच्छी हैं,इसे और बेहतर करने के लिए परिश्रम कीजिए,कभी विश्वविद्यालय भ्रमण कर विविध नवीन विषयों के अनुभवी प्राध्यापकों से चर्चा कर अपने ज्ञान का विस्तार कीजिए।समारोह के अध्यक्ष श्री रमेश सूर्या ने 1997 के अपने यहीं अध्ययनरत होने को साझा करते हुए जनभागीदारी समिति द्वारा स्वीकृत एवं संपन्न कार्यों से महाविद्यालय विकास हेतु सभी सदस्यों के सहयोग से विकास का संकल्प दोहराया।अतिथियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सी प्रमाणपत्र प्राप्त भोला राव मराठा,राज्य स्तरीय शिविर के सहभागी श्री सुख सागर कैवर्त,राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में विविध खेलों में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले सुलेमान खान,उदित आर्मो,रागिनी राजपूत,महेश कश्यप,अंजली यादव,नेहा कहरा,रवि साहू,देवेन्द्र प्रजापति,देवेश कश्यप को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने एकल नृत्य में ईशा सोंनी ने “सोन चिरैया” गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया वही छात्र छात्राओं ने समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी,इसके पश्चात दिसंबर माह में संपन्न वार्षिक सांस्कृतिक,साहित्यिक,खेल एवं स्वीप अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों के प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र,मैडल,साहित्य देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक व जनभागीदारी समिति के सदस्य मोहर खान,रवि रावत,इलियास कुरैशी,श्रीमती अन्नपूर्णा चंदेल,श्रीमती राखी पटेल,राम सहारो कौशिक,डा.विमल कुमार धुव्र,संतोष प्रजापति,विधायक प्रतिनिधि अजय दुबे,राजा रावत, जमुना माथुर,बाल कृष्ण मिश्ना,पूर्व छात्र अंकित जायसवाल,शाजिद अली महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक,अधिकारी,कर्मचारी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।महाविद्यालय के प्राचार्य डा.अशोक लहरे ने आयोजन में सहयोग हेतु सभी का धन्यवाद दिया।समारोह का संचालन ब्याख्याता डॉ राजकुमार सचदेव तथा डॉ जितेंद मिश्रा ने किया।