चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कोटा में कांग्रेस ने झोंकी ताकत।
विशाल रैली निकालकर अटल ने मांगा जनता से समर्थन।

करगी रोड कोटा। कोटा विधान सभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस विशाल रैली निकालकर कोटा की जनता से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। विशाल जन समूह वाले रैली को देख कर विपक्षी भी सकते में है। बताया जा रहा है की कोटा विधान सभा चुनाव के इतिहास में सबसे बड़ी रैली थी।
रैली कोटा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर नाका चौक ने समाप्त हुई । जहां कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने विशाल जन सभा को संबोधित किया । अटल श्रीवास्तव ने कोटा विधान सभा से उन्हें जीतने अपील की ।

जनसभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने संवादाताओं को भी संबोधित किया और पिछले दिनों आदिवासी कांग्रेस नेता पर हुए हमले की निंदा की और बताया की एस पी से बात कर जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कही । वहीं उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए कहा की वो वो कोटा के शरणार्थी है । मेहमान बनकर कोटा में आए है । और शकुशल वापस जाएं।