ग्रामीण के घर से 400 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

निजात अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने की कार्यवाही।
संजय सोनी
रतनपुर। अवैध नशे के कारोबार तथा नशा से निजात दिलाने सभी थानो को अभियान चलाकर अवैध नशे पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है इसी तारतम्य में रतनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध नशे के खिलाफ धर पकड़ अभियान लगातार चलाया गया।
रतनपुर पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि ं एक व्यक्ति जो ग्राम फरहदा थाना सीपत का रहने वाला है पिछले 02 साल से अपने ससुराल खैरखुंडी में रह रहा है एवं धनवारपारा पहाड़ के पास भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बना रहा है कि सूचना तस्दीक हेतु थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर रेड कार्यवाही किया गया जो उक्त आरोपी के कब्जे से 180 एमएल पाउच कुल 175 नग में कच्ची महुआ शराब 31.500 लीटर,15 लीटर वाले 02 प्लास्टिक डब्बे में 30 लीटर कच्ची महुआ शराब व 15 लीटर वाली 25 नग प्लास्टिक डब्बे में महुआ लहान लगभग 400 लीटर बरामद हुआ।जिसमे शोभित धनवार पिता परदेशी धनवार को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध पंज्जीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।