गायकनोलॉजिस्ट की लापरवाही के चलते महिला मरीज की जान आफत में फंसी।

सात दिन के बजाय तीन दिन ही आती है ये डॉक्टर।

संजय सोंनी की खबर।

रतनपुर । स्वास्थ सुविधा होने के बाद भी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में गर्भवती महिलाओ को सिजीरीयन डिलीवरी की सुविधा नहीं मिल पा रही ,ऑपरेशन सेंटर व दो दो स्त्री रोग विशेषज्ञ होने के बाद भी महिलाओं को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है, क्योकि ड्यूटी होने के बाद भी ये महिला चिकित्सक नदारत रहते है।


उल्लेखनीय है कि रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजो की जान से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है, दो दो स्त्री रोग विशेषज्ञ की लापरवाही के चलते आज एक मरीज की जान जाते जाते बची, उपरोक्त सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सिलदहा निवासी मानकी बाई बिरको जो बीते तीन दिनों से अपनी बीमारी से जूझ रही है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है, भर्ती होने के अडतासिस घण्टे तक कोई भी महिला चिकित्सक उक्त महिला को देखने तक नही पहुंचा,जबकि दो दो महिला चिकित्सक डॉ नेहूल झा,व डॉ शीला साहा जिनकी ड्यूटी सात दिन पूरे है,किंतु वो अपनी मनमर्जी से ही आती जाती है, बीमारी से हलकान व परेशान महिला जब अपना सामान समेटकर अस्पताल से बिना डिस्चार्ज के जा रही थी तो प्रभारी चिकिसाधिकारी अविनाश सिंह ने उससे पूछा तो वह बोली कि रविवार के8 रात से भर्ती हु साहब कोई डाक्टरीन इलाज मेरा नही कर रही है,इसलिए घर जा रही हु।

तत्काल सुविधा मुहैया कराया; अविनाश।

उक्त महिला मरीज को लगातार बलडिंग हो रही थी,उसने बताया की को8 महिला डॉ उसका इलाज करने दो दिन होने के बाद भी नही आई है,इसलिये जा रही थी,,उक्त महिला को तत्काल इमरजेंसी सेवा दी गई ,

 

स्त्री रोग विशषज्ञों की लापरवाही पड़ रही है भारी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में पिछले साल भर से दो गायकोनॉलॉजिस्ट की नियुक्ति है जिन्हें हर इमरजेंसी सेवा जैसे ऑपरेशन,गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा देना होता है किंतु इन डॉक्टरों के अस्पताल नही आने से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य जरूरतमंद स्त्रियों को परेशान होना पड़ रहा है,आलम यहाँ तक है की इन महिला डॉक्टरों द्वारा जनरल मरीजों को भी देखने से इंकार कर दिया जा रहा है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों स्त्री रोग विशेषग्यो द्वारा बीते वर्ष भर में एक भी मरीजो का ऑपरेशन नही किया गया है जबकि सारी सुविधाएं ऑपरेशन की यहाँ मौजूद है।