मेडिकल परीक्षण के लिए घंटो परेशान हुई पीड़िता,सरकारी डाक्टर ने निजी अस्पताल में किया परीक्षण

रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।

खबर संजय सोंनी।
रतनपुर– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला चिकित्सकों की हठधर्मिता रुक ही नही रही है,मेडिकल।परीक्षण के लिए आई पीड़िता को डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण घण्टो भटकना पड़ा, अंतः पीड़िता को स्थानीय पुलिस द्वारा विलासपुर लेजाकर मेडिकल परीक्षण कराना पड़ा,
उपरोक्त मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है,,आरक्षी केंद्र में पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया ,जिसमे आरोपी तथा पीड़िता का डॉक्टरी मुलाहिजा कराने जब पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंची तो हमेशा की तरह स्त्री रोग विशेषज्ञ दोनो डॉक्टर नदारत मिले, ड्यूटीरत रहे डॉ अनिल ने आरोपी का मुलाहिजा करने उपरांत महिला डॉक्टर शीला साहा को विलासपुर फोन कर बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करना है आप आ जाइये, जिस पर उक्त महिला चिकित्सक ने मेडिकल परीक्षण करने से इनकार कर दोय,तो डॉ अनिल ने दूसरी महिला चिकित्सक डॉ नेहूल झा से निवेदन कर मेडिकल परीक्षण करने की बात कही तो उन्होंने भी इंकार कर दिया,
**प्रभारी ने सीएमएचओ को दी जानकारी**
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अविनाश सिंह को जब इस वाक्या की जानकारी मिली तो उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव को इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्यवाही करने की बात कही।

सीएमएचओ की फटकार भी बेअसर।

उक्त मामले पे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव ने संज्ञान लेते हुए दोनों महिला डॉक्टरों से बात कर उन्हें तत्काल मेडिकल परीक्षण करने को।कहा गया जिस पर उन्होंने हामी भरते हुए रतनपुर जाने की बात कहीं, इसके बाद भी दोनो महिला डॉक्टर रतनपुर नही पहुंची,फिर मजबूरन स्थानीय पुलिस को उसी महिला चिकित्सक डॉ नेहूल झा के कहने पर बिलासपुर स्थित साई हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉ नेहूल झा द्वारा मेडिकल परीक्षण किया गया, जबकि नियमतः उक्त मामले में डॉक्टर को सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कर सेम्पल को सरकारी देखरेख में शील बन्द कर रिपोर्ट को सौंपा जाना चाहिए,किंतु स्थानीय चिकित्सको की लापरवाही कहे या हठधर्मिता के चलते पीड़िता को घण्टो भटकना पड़ा।

स्त्री रोग विशेषज्ञ दो महिला डॉक्टर यहां पदस्थ है।

ड्यूटीरत डॉक्टर अनिल ने मुझे बताया कि महिला चिकित्सक शीला साहा द्वारा मेडिकल परीक्षण करने के लिए रतनपुर आने से इनकार कर रही है, इसकी जानकारी मैने उच्चाधिकारियों को दी है।

डॉ अविनाश सिंह(प्रभारी चिकित्साधिकारी)
रतनपुर
“”स्थानीय पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने हॉस्पिटल ले जाया गया था तो ड्यूटी डॉक्टर ने महिला चिकित्सक ने पीड़िता को बिलासपुर स्थित साईं अस्पताल लेकर आने की बात कही जिस पर हमने मेडिकल परीक्षण कराने डॉ के पास महिला आरक्षक के साथ भेजे है,जहाँ पर परीक्षण किया गया,
प्रसाद सिन्हा(थाना प्रभारी)
रतनपुर