बाइक चोरी कर बेचने के फिराक में घूम रहे चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

करगी रोड कोटा।
कोटा पुलिस को बाइक चोर को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है ।मिली जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस को मुकबीर से सूचना मिला की रेलवे स्टेशन कोटा के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है, सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदेही से पूछताछ किया गया जिसने अपना नाम किशन पांडे पिता बसंत पांडे उम्र 20 साल साकिन महाशक्ति चौक कोटा बताया। जिससे मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ किया गया, पूछताछ करने पर किशन पांडे द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी चोर के पास से दो मोटरसाइकिल जिसका वाहन क्रमांक क्रमश सी जी १० ए ई ३८९७ एवम साइन सी जी १५ डी के ४०३९ को जब्त कर लिया है।
किशन पांडे द्वारा दोनों मोटरसाइकिल पेश करने पर वजह सबूत दोनों मोटरसाइकिल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, वजह सबूत के आधार पर आरोपी किशन पांडे को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया ।