राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम पहुंची महामाया धाम,दर्शन कर प्रदेश के खुशहाली की कामना।

खबर संजय सोंनी।

रतनपुर : राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रदेशाध्यक्ष फूलो देवी नेताम आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर जिले में होने वाले अपने कार्यक्रमों के दौरान कार्यक्रम के पूर्व रतनपुर पहुंची जहां पर ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) द्वारा महामाया चौक में उनका आतिशी अभिनन्दन किया गया, तदोपरांत वे माँ महामाया देवी के दर्शन पूजन करने मंदिर पहुंची ।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रदेशाध्यक्ष फूलो देवी नेताम आज अपने अल्प प्रवास पर रतनपुर पहुंची,जहाँ पर उन्होंने मां महामाया देवी मंदिर पहुंचकर स्नेहपूर्वक पूजा अर्चना कर मातारानी का आशीर्वाद लिया एवं प्रदेश के खुशहाली की कामना की, मंदिर दर्शन उपरांत ट्रस्ट के अतिथि कक्ष में आमजन एवं कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात कर सामान्य चर्चा की गई, वही अतिथि देवो भवः की परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर ट्रस्ट के द्वारा राज्यसभा सांसद को माता का चित्र एवं चुनरी भेंट कर उनका अभिनन्दन किया गया, जिसके उनका रतनपुर रेस्ट आगमन हुआ जहाँ पर उपस्थित कांग्रेसजनों से मुलाक़ात एवं भोजन कर वे अपनी आगे की कार्यक्रम की ओर प्रस्थान किया, इस दौरान ब्लॉक कॉंग्रेस रतनपुर के अध्यक्ष रमेश सूर्या, प्रदेश सचिव किसान कॉंग्रेस दामोदर सिंह,महिला कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा पाण्डेय, प्रदेश सचिव महिला कॉंग्रेस किरण तिवारी, प्रवक्ता राजा रावत, विधानसभा महासचिव रवि रावत,यासीन अली,इल्यास कुरैशी,मोहर खान,जमुना माथुर,कमल सोनी,भान सिंह जगत,दुर्गा पटेल,कुमारी बाई यादव,पूर्णिमा वैष्णव,सुशीला मानिकपुरी,नीलेश माड़ेवार,आय्यूब मेमन सहित कॉंग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।