Uncategorized

हिंदू स्वाभिमान जागरण महामाया संत यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत।

प्रमुख चौक चौराहों में पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।

खबर संजय सोंनी।

रतनपुर–हिन्दू स्वाभिमान जागरण महामाया संंत यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत नगर के प्रमुख चौक चौराहों धूमधाम के साथ किया गया छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख तीर्थ स्थलो से 18 फरवरी महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक आयोजित इस संत यात्रा का आगमन आज रतनपुर मे हुआ जहा पर हेलीपेड के पास स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया,
तत्पश्चात संत यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली.जहां प्रत्येक चौक चौराहे पर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर साधुसंतो की आरती उतार कर उनका आशीर्वाद लिया।शोभायात्रा का शुभारम्भ गांधीनगर से किया गया जहाँ पर सैकड़ो की संख्या में माताएं बहने पीला वस्त्र धारण कर पुष्प वर्षा करते हुए आरती की थाल सजाकर स्नेहपूर्वक सन्तो का वंदन अभिनन्दन किया, समापन महामाया चौक मे संत सभा के रूप मे हुआ जहा पर संत समाज ने भारतीय संंस्कृति,संगठित हिंदू समाज, का प्रकटीकरण और हिंदू भाव का जागरण करना।समाज मे व्याप्त विषमता, भेदभाव, जनसंख्या अंसतुलन, धर्मांतरण गौ तस्करी जैसे गंभीर विषयो पर अपनी बात रखी गिरजावन धाम के महंत तारकेश्वर पुरी जी महराज ने संत समाज का अभिनंदन करते संतयात्रा के उद्देश्य को प्रगट करते हुए हिंंदू समाज से हिंदू राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

संतसमाज के प्रमुख गोरखपुर अमरकंटक आश्रम के प्रमुख स्वामी परमात्मा नंद जी ने हिंदू समाज को संबोधित करते हुए कहा की हिंदू समाज सर्व समाज के कल्याण की बात करता है।जातपात छुआछूत हमारे समाज के अमान्य भाव.है।हिंदू समाज दुश्मन को भी विषम परिस्थितियों मे हर संभव मदद के लिए आगे रहता है। राष्ट्र नीति और राजनीति के अंतर को समझाते हुए कहा की हिंंदू समाज के साथ शासको ने जो भेद किया वही पीड़ा आज हिंदू राष्ट्र निर्माण के मांग के लिए संतसमाज को आगे आना पड़ा।सभा को पद्मिनी पुरी जी,श्रीसीताराम जी महराज, रामवल्लभ जी महराज ने भी संबोधित किया। इस गरिमामय समारोह में नगर के सभी धर्म प्रेमी सहित गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।