कोटाक्राइम

एक ही रात चोरों ने कई घरों को बनाया निशाना।

मेन रोड स्थित पूर्व पार्षद समेत अन्य घरों में चोरी की वारदात को दिया अंजाम।

करगी रोड कोटा।कोटा में इन दोनों चोरों के हौसले बुलंद है । एक ही रात में चोरों ने देर रात कई घरों को अपना निशाना बनाया, तथा लाखों के गहने एवं नकदी ले उड़े।

प्राप्त जानकारी की अनुसार चोरों ने कोटा के मेन रोड स्थित पूर्व कांग्रेसी पार्षद सारिका शैलेश गुप्ता के घर एवं डा राम अग्रवाल के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया । सी सी टीवी फुटेज के अनुसार घटना देर रात 3 बजे की बताई जा रही है। डाक स्क्वायड की मदद से कोटा पुलिस संदिग्धों से पता साजी कर रही है। दोनों घरों को मिलाकर कुल चोरी की रकम लाखों में  आंकी जा रही है। एक ही रात आस पड़ोस के 4 घरों को निशाना बनाकर  नकदी एवं जेवरात चोरी की। सबसे बड़ा सवाल पुलिस की नाक के नीचे मेन रोड में इतनी बड़ी वारदात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद है।कोटा मेन रोड में चोरी की वारदात से पुलिस की नींद उड़ा दी होगी ।बहरहाल कोटा पुलिस मामले की जांच कर पता साजी में जुट कर रही है। कोटा नगर में इतनी बड़ी घटना से नगर के लागों को चौकन्ना रहने की जरूरत है।