बरसते पानी में हुआ पट्टे का वितरण,64भूमिहीनों को मिला पट्टा।

महामाया मन्दिर मैदान में जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने बांटे पट्टे।
संजय सोंनी।
रतनपुर –,महामाया मन्दिर के मैदान में शनिवार को बरसते पानी के दौरान राजस्व विभाग द्वारा राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत भूमिहीन हितग्राहियों को पट्टा का वितरण किया गया।
विदित हो कि प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना का लाभ आज शनिवार को महामाया मन्दिर के मैदान में लोंगो को मिला,कार्यक्रम में मंचस्थ रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी,प्रशिक्षु एसडीएम वासु जैन तथा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सूर्या ,एल्डरमेन सुभाष अग्रवाल के हाथों जरूरत मन्दो को पट्टा का वितरण किया गया,
**योजना लाभ अवश्य लें; विजय
जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाओ में से एक भूमिहीनों को पट्टा वितरण था,जिसे उन्होंने आज पूरा कर दिया ,उनका मानना है कि प्रदेश में कोई भी भूमिहीन ,आवासहीन न रहे ,सबक पास जमीन सबके पास मकान हो यही उनका लक्ष्य है,शासन की इस योजना का लाभ भूमिहीन अवश्य लेवें,
तहसीलदार शिल्पा भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी हितग्राहीयो को शासन द्वारा निर्धारित शुल्क ₹10 प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से, जो जमीन उन्होंने कब्जा कर रखा है ,उसका शुल्क नगरपालिका में जमा करना है ,जिन 64 लोंगो ने निर्धारित न्यूनतम शुल्क जमा कर दिया है उन्हें आज इस कार्यक्रम में पट्टे का वितरण किया गया, फिलहाल दो सौ बीस लोंगो को राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत तथा दो सौ नौ लोंगो को वन अधिकार के तहत पट्टा वितरण होना है,
पट्टा वितरण समारोह में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, , ज़िला उपाध्यक्ष नीरज जायसवाल ,जिला महामंत्री आशीष शर्मा , दामोदर सिंह, जिला महामंत्री वादिर खान, वरिष्ठ काँग्रेस नेता रुद्र गुप्ता, रवि रावत,राजा रावत,आनंद जायसवाल ,सुभाष अग्रवाल , पार्षद रॉकी अनुरागी , ब्लॉक जमुना माथुर, मोहर खान , कमल सोनी , एल्डरमेन पूर्णिमा वैष्णव , कुमारी बाई,शैल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सभी वार्डों से हितग्राही मौजूद रहे ।