वाह रे, ओछापन भाजपा नेता को निपटाने में लगे है भाजपाई।

बढ़ती लोकप्रियता पचा नही पा रहे है छुटभैये नेता।
खबर संजय सोंनी
रतनपुर– कोटा विधानसभा क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता को अपनी मेहनत व लगन से निरन्तर शीर्ष में पहुंचा रहे एक भाजपा नेता के प्रसिद्धि को नगर के कुछ छुटभैय्ये किस्म के नेता पचा नही पा रहे है,और ओछापन में उतरते हुए लगातार तरह तरह के फर्जी प्रकरणों में उलझा कर उसकी राजनीतिक चरित्र की हत्या करने में लगे हुए है,
यूँ तो रतनपुर नगरपालिका क्षेत्र पिछले कुछ समय से राजनीतिक युद्ध का अखाड़ा बना हुआ है,कभी सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेताओ में आपसी फूट के चलते तरह तरह के दोषारोपड हो रहा था अब यही स्थिति भाजपा की बनी हुई है जो आने वाले चुनाव में इस पार्टी के लिए घातक सिद्ध होकर रहेगी, आलम यह है कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अपने ही बीच के लोकप्रिय युवा नेता को अपराधी घोषित करने में लगी हुई है, भाजपा मंडल के नेता इन सब बातों को जानकर भी अनजान बनकर तमाशा देखने मे जुट गई है,सूत्रों की माने तो आने वाले समय मे रतनपुर मण्डल में अपने चहेते को मुखिया बनाने हेतु इस युवा नेतृत्व के राजनीतिक चरित्र का हनन करने में ये छुटभैय्ये नेता लगे हुए है ,पर शायद इन्हें यह नही मालूम कि “मारने वाला से ज्यादा बलवान बचाने वाला होता है, अपने ब्यक्तिगत दुश्मनी को भुनाने के लिए पार्टी के ही एक सदस्य ने इस रसूखदार युवा नेतृत्व के राजनीतिक भविष्य को खराब करने एक घिनौना साजिश रचकर उसे झूठे प्रकरण में फंसाने के कुत्सित प्रयास कर डाला, जिसकी चर्चा नगर में आज जगह जगह हो रही है,
अगर यही आलम रहा तो आने वाले चुनाव में भाजपा को अपनी नाक बचाने भारी जद्दोजहद करना पड़ सकता है,क्यूंकि भाजपा संगठन के महत्वपूर्ण ओहदे में विराजमान इस युवा नेतृत्व के राजनीतिक भविष्य को खराब करने पूर्व में भी कई बार इस तरह की ओछापन किया जा चुका है,आमजनों का मानना है कि भाजपा संगठन के ऊंचे ओहदे में बैठे जिला के पदाधिकारियों का नियंत्रण रतनपुर मण्डल के नेताओ पर नही है जिसके कारण क्षेत्र में इस तरह से पार्टी विरोधी गतिविधियां संचालित हो रही है,
“”कद्र किरदार की होती है वरना ,
कद में तो साया भी इंसान से बड़ा होता है”