दो लाख से अधिक भक्तों ने मां महामाया के दर पर शीश नवाया।

घण्टो लगे रहे कतार में ,दर्शन पाकर ही लौटे माता भक्त।
खबर संजय सोंनी।
रतनपुर– चैत्र नवरात्र के पंचमी तिथि को माँ महामाया देवी मंदिर सहित नगर के समस्त मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही,महामाया मन्दिर में पंचमी तिथि को लगभग ढाई लाख माता के भक्तों ने श्रद्धापूर्वक दर्शन कर पुण्य लाभ लिया,।

उल्लेखनीय है कि नवरात्र के पांचवे दिन माँ महामाया के दरबार मे लाखों की संख्या में मातारानी के भक्तों ने शीश नवाये,वही प्रदेश के मंत्री रविन्द्र चौबे,अमरजीत भगत,श्रीमती अनिला भेड़िया,प्रदीप शर्मा,गिरीश देवगन सहित आला विभाग के तमाम अधिकारी भी दर्शन पूजन कर पुण्य लाभ कमाया, पंचमी तिथि रविवार को होने के कारण मंदिरों में भक्तजनों का सैलाब सा उमड़ गया था,महामाया मन्दिर के प्रांगड़ से लेकर मुख्य मार्ग के रोड तक मातारानी के दर्शन पाने भक्तों की कतारें लगी रही,सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओ द्वारा स्नेहपूर्वक कतार लगाकर दर्शन करने अपनी पारी का इंतजार करते रहे,ट्र्स्ट के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि पंचमी तिथि और रविवार दोनो आज ही पड़ गया है जिसके वजह से आज ज्यादा भक्तों की उपस्थिति है,सभी को ब्यवस्थित दर्शन कराने मन्दिर प्रबंधन जुटा हुआ है,वही अनेक समाजसेवी संस्थाओं द्वारा सहयोगार्थ पानी,शरबत तथा खीर पूड़ी प्रसाद के रूप में बांटते नजर आए।
भैरव बाबा मंदिर में भक्तों की लगी भीड़।
तंत्र अधिष्ठाता श्री भैरव बाबा मंदिर में नवरात्रि के पंचमी तिथि को श्रद्धालुओ की भारी भीड़ लगी रही ,वही मन्दिर परिसर में स्थित शनि देव मन्दिर में भी लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर श्रद्धा पूर्वक पहुंच कर पुण्य लाभ ले रहे है
विदित हो कि धार्मिक नगरी श्री भैरव धाम के पुण्य भूमि में नवरात्रि महोत्सव की धूम मची हुई है,चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन हजारों की संख्या में श्री भैरव भक्त मन्दिर पहुचकर दर्शन कर भक्ति भाव से पूजा पाठ कर अपना जीवन धन्य कर रहे है,मन्दिर प्रबन्धक व पुजारी पँ जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि श्री भैरव बाबा के भक्तजन अपनी अपनी मनोकामना लेकर दर्शन को लगातार आ रहे है, आज मन्दिर में लगभग पचास हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया,
**मंगला गौरी मन्दिर **
रतनपुर से आठ किलोमीटर दूर चपोरा मार्ग ग्राम पोंडी में विराजित माता मंगला गौरी मन्दिर में आज पंचमी तिथि पर माता के भक्तों की अपार भीड़ लगी रही,देर दर्ज के दर्शन पूजन को पहुंचे माता भक्तों को मन्दिर प्रबंधन द्वारा स्नेहपूर्वक दर्शन पूजन कराया गया,मन्दिर के श्रीमहंत पंडित रमेश शर्मा ने बताया आज पंचमी तिथि को माता मंगला गौरी के दर्शन पूजन को आये
समस्तजनो का मनोकामना अवश्य पूरा होगा, दर्शन उपरांत सभी श्रद्धालुओ को मन्दिर सेवको द्वारा प्रसाद वितरण किया गया,श्रद्धालुओ तांता देर शाम तक लगा रहा,
वही रानी मन्दिर,झिथरी माता मंदिर,काली मंदिर,शटवाई मन्दिर,गिरजाबंध हनुमान मंदिर,सिद्धि विनायक मन्दिर सहित नगर के सभी देव स्थलों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन पूजन हेतु लगी रही।