
करगी रोड कोटा। कोटा नगर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया । नगर के सभी मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए । नगर के राधा कृष्ण मंदिर में भी विशेष साज सज्जा की गई । भगवान राधा कृष्ण का मनमोहक श्रृंगार किया गया सुबह से ही मंदिरों में भक्तो का तांता लगा रहा। जो की देर रात तक चलता रहा । पूरी रात कोटा वासी कृष्ण भक्ति में सराबोर रहे।

ऐसी मान्यता है जो भक्त जन्माष्टमी में व्रत रखता है उन्हे संपूर्ण एकादशी व्रत के फल की प्राप्ति होती है। रात 12 मघ्य रात्रि को बाल गोपाल जन्म किया जाता है।
जगह जगह हुआ दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन।

नगर में कई जगहों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें फिरंगीपारा , चंडी चौक एवम हटरी चौका में आयोजन रखा गया । चंडी चौक में दोपहर में बरसते पानी में यादव समाज द्वारा मटका फोड़ा गया । “गोविंदा आला रे” , “हाथी खोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की ” के उघघोष से गुंजायमान रहा।
आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रबल प्रताप जूदेव शामिल हुए उन्होंने 21000 रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया। एवम साल एवम श्री फल देकर यादव समाज का सम्मान किया।
यादव समाज द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा।

कृष्ण जन्माष्टमी के इस पर्व में यादव समाज ने डीजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे भगवान श्री कृष्ण की झांकी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। जिसमे बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा स्टेशन से शुरू होकर नाका चौक में समाप्त हुई।